फोटो नंबर-16लघुसचिवालय में धरने पर मौजूद एड्स कंट्रोल सोसाइटी कर्मचारी।
नारनौल। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों ने लगातार आठवें दिन भी लघु सचिवालय में अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारी अपनी मांगों को मनवाने के लिए अपने-अपने जिलों में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
एमपीएचडब्ल्यू संगठन ने कर्मचारियों के धरने को अपना समर्थन दिया। जिला प्रधान ने कहा कि उनकी एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलाज, अन्य राज्यों की तरह स्टेट शेयरिंग देने, 2017-18 की पेंडिंग फाइल को लागू करने आदि प्रमुख मांगे हैं। धरने में पवित्रा देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, सुमित्रा देवी, नीतू अरोड़ा, दिनेश कुमार, तरुण कुमार, रणधीर सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।