फोटो नंबर-20कॉलेज में प्रतियोगिता के दौरान अपने द्वारा बनाए गए पोस्टर को दिखाते विद्यार्थी।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब ने एड्स जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि एड्स, तपेदिक, कैंसर और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यार्थियों ने एड्स और नशामुक्ति विषय पर पोस्टर बनाए। प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। संवाद