कनीना। कृषि विभाग की ओर से दो मार्च को बाबा मोलड़ नाथ के पास स्थित फुटबॉल ग्राउंड में एक विशाल कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में क्षेत्र के लगभग 800 से 1000 किसानों के शामिल होने की संभावना है। मेले के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, फसल प्रबंधन, पशुपालन, कृषि यंत्रों, सरकारी योजनाओं एवं प्राकृतिक खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। संवाद