फोटो नंबर- 33लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करती आशा वर्कर।
नारनौल। विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्करों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। यूनियन प्रधान रानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचीं और उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2025 की 1500 रुपये बढ़ोतरी लागू करने, 2023 की हड़ताल के दौरान काटा मानदेय व इंसेंटिव बहाल करने और एचबीएनसी-एचबीवाईसी का भुगतान विजिट के आधार पर करने की मांग की गई। इसके अलावा 30 हजार रुपये न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, 65 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु, डेथ क्लेम बढ़ाने, बोनस व परिवार के लिए उपचार सुविधा की मांग भी रखी गई। संवाद