फोटो 3 अग्रवाल सभा में सुरेशचंद चौधरी का स्वागत करते सभा के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। अग्रवाल सभा कार्यकारिणी की बैठक प्रधान प्रेमचंद गुप्ता की अध्यक्षता में सभा भवन में हुई। इसमें समाजसेवी सुरेश चंद चौधरी को नारनौल मार्केट कमेटी का वाइस चेयरमैन बनने पर अग्रवाल सभा नारनौल में स्वागत किया गया। प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जयंती का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता ने सुरेश चंद्र चौधरी को समाज की तरफ से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संवाद