नारनौल में करीब डेढ़ माह पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले सैलून संचालक का वीडियो वायरल होने के बाद मृतक पत्नी ने दो के खिलाफ उसके पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत पर गांव नीरपुर के दो युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाष स्टेडियम नारनौल के नजदीक सैलून की दुकान संचालक अरविंद ने करीब डेढ़ माह पूर्व अपने सैलून पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद मृतक का एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें मृतक तो युवाओं को दोषी ठहरा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मृतक की पत्नी ने शुक्रवार को शहर थाने में शिकायत दी है। पुलिस में दी शिकायत में मृतक अरविंद की पत्नी शर्मिला ने बताया कि उसके पति ने मेहता चौक के पास सैलून की दुकान की हुई थी। उसके पति से नीरपुर गांव के हिमांशु व गुल्लू नामक 2 युवाओं ने साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे जब उसका पति उधार दिए पैसे मांगने जाता तो वे लोग पैसे देने से इंकार कर देते तथा जान से मारने की धमकी देते। उनकी वजह से उसका पति डिप्रेशन में आ गया था। जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।