फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक दिन की राहत के बाद फिर डेंगू के 4 मरीज मिले

Fri, 25 Oct 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13पशुओं के लिए भरे पानी के पात्र को खाली करती टीम।
विज्ञापन
नारनौल। अक्तूबर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राहत मिलने के बाद मिलने के बाद वीरवार को 4 डेंगू संक्रमित मरीज मिले। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 39 के पास पहुंच गई है, वहीं मलेरिया के अब तक 5 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह से डेंगू मरीजों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। वीरवार को 5, शुक्रवार को 3, शनिवार को 6, रविवार को शून्य, सोमवार को 3 और मंगलवार को 4, बुधवार को शून्य और वीरवार को 4 डेंगू मरीज मिले हैं। अगर इसी रफ्तार से डेंगू संक्रमित मरीज मिलते रहे तो हालात बिगड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की 152 टीम डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक भी कर रही है। इसके साथ जिस घर में पानी की टंकी या फिर हौंदी में मच्छरों का लारवा पाया जाता है, उसे खाली करवाया जाता है। अगर फिर भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं तो उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस दिया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर परिषद, नगर पालिका व पंचायत विभाग काे करनी होती है फॉगिंग

जिले के शहरी क्षेत्र में नगर परिषद व नगर पालिकाओं को फॉगिंग करनी होती है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत विभाग को फॉगिंग करनी होती है। लेकिन अब तक शहरी क्षेत्र में बहुत कम मोहल्लों में की गई है। जिसकी वजह से लगातार डेंगू संक्रमण फैलता जा रहा है।

8 दिन में 25 मरीज मिले

जिले में डेंगू की रफ्तार तेज गति से बढ़ रही है। इसका इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते 8 दिन में 25 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इसमें से दो दिन एक भी डेंगू मरीज नहीं मिला था।
विज्ञापन



बीते 8 दिन में मिले संक्रमित

दिन मरीजों की संख्या

वीरवार 5

शुक्रवार 3

शनिवार 6

रविवार 00

सोमवार 3

मंगलवार 4
बुधवार 00
वीरवार 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें