फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 9 दिन की राहत के बाद फिर जमा पाला

Sat, 28 Jan 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
खेत किनारे पड़े फसलों के अवशेषों पर जमीं बर्फ की सफेद परत।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले एक पखवाड़े के दौरान मौसम लगातार किसानों की धड़कनें बढ़ा रहा है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर से न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री के साथ महेंद्रगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। 9 दिन की राहत के बाद शुक्रवार को फिर से पाला जमने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। सुबह बर्फ की सफेद चादर के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं मौसम विभाग द्वारा शनिवार सुबह भी पाल गिरने तथा 29 से 31 जनवरी के मध्य हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 15 से 18 जनवरी तक चार दिन महेंद्रगढ़ का तापमान लगातार 0.9 डिग्री से कम रहा था तथा इस दौरान दो दिन पारा माइनस में रहा था। चार दिन पाला गिरने से क्षेत्र में सरसों व सब्जियों की फसलों में किसानों द्वारा 70 से 90 प्रतिशत नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 28 जनवरी से एक फरवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान मौसम शुष्क परंतु परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभावों के कारण इस अवधि के दौरान आंशिक बदलवाई तथा 29 से 31 जनवरी तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की हवाओं के सज्ञथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 से 21 व न्यूनतम तापमान 3 से 9 डिग्री के बीच रहेगा तथा 6 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में यह रही है तापमान की स्थिति:
वार न्यूनतम अधिकतम
शनिवार 3.1 21.1
रविवार 6.5 20.1
सोमवार 4.6 20.2
मंगलवार 9.1 21.8
बुधवार 8.5 19.6
वीरवार 5.5 19.6
शुक्रवार 2.1 18.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें