फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 27 दिन बाद महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सरसों की खरीद हुई शुरू

Sat, 15 Apr 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/सतनाली/कनीना। 27 दिन बाद अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू की गई। खरीद शुभांरभ पर अधिकारी व व्यापारियों ने लड्डू बांटकर किया गया। हैफड मैनेजर जगराम ने बताया कि शनिवार को अनाज मंडी में एक किसान सरसों लेकर पहुंचा। जहां पर लड्डू बांटकर सरसों की खरीद शुरू की गई। खरीद के पहले दिन 9 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई। पिछले एक सप्ताह पहले तीन या चार किसान अपनी सरसों व गेहूं लेकर आए थे। हैफड के अधिकारियों ने नमी बताकर उन्हे रिजेक्ट कर दिया है। वहीं सतनाली अनाज मंडी में शनिवार को 3337 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। अब तक 12800 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। 8 हजार गेहूं के बैंगों का उठान हो चुका है। अनाज मंडी में 4800 क्विंटल गेहूं का उठान होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


छठे दिन गेहूं की खरीदी 1739 क्विंटल जबकि सरसों की खरीद 1200 क्विंटल हुई
कनीना की दोनों अनाज मंडियों में गेहूं तथा सरसों की खरीद जारी है। जहां नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद 5450 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से जारी है वही पुरानी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद 2125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से जारी है। खरीद के छठे दिन जहां गेहूं 1739 क्विंटल खरीदा गया वहीं सरसों 1200 क्विंटल खरीदी गई। आनंद यादव वेयरहाउस मैनेजर ने बताया कि गेहूं की खरीद अब तक 7012 क्विंटल हो चुकी है। 2813 क्विंटल अभी उठान बाकी है। 7113 क्विंटल का उठान हो चुका है। सरसों खरीद एजेंसी हैफेड के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि 6 दिनों में सरसों की 3030 क्विंटल हो चुकी है। 2364 का उठान हो चुका है लेकिन 4300 क्विंटल अभी उठान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें