महेंद्रगढ़। गांव झगड़ौली में दीपक कुमार और ज्योति देवी के घर 15 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 26 अप्रैल को जुड़वा बेटियों रिद्धि-सिद्धि का जन्म हुआ। बेटियों के आगमन की खुशी में परिवार ने पारंपरिक कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने शामिल होकर नवजातों को आशीर्वाद दिया। राष्ट्रपति अवार्डी मंजू कौशिक ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शान होती हैं तथा उन्हें समान शिक्षा और अवसर मिलना चाहिए। दादा-दादी सहित पूरे परिवार ने खुशियां मनाईं, जबकि ननिहाल पक्ष भी विशेष रूप से पहुंचकर बेटियों को शगुन भेंट कर आशीर्वाद दिया। संवाद