फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएसपी के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का धरना स्थगित

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- शहर थाना महेंद्रगढ़ में धरने पर अ​धिवक्ताओं से बातचीत करते नारनौल हेडक्वार्टर ड
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर थाना परिसर में पिछले पांच दिनाें से चल रहा अधिवक्ताओं का धरना डीएसपी के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। नारनौल हेडक्वार्टर डीएसपी हरकेश हुड्डा ने अधिवक्ताओं को आरोपी को पकड़ने के लिए तीन का समय मांगा है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने डीएसपी के आश्वासन के बाद पिछले पांच दिनों से चल रहे धरने को स्थगित कर दिया है। वहीं, अधिवक्ता अंकित को पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से एक सिक्योरिटी गार्ड दे दिया है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता को फोन पर दी गई जान से मारने की धमकी के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराज अधिवक्ताओं ने पिछले पांच दिनों से शहर थाने में दिन-रात धरने पर बैठे रहे। आरोपी की गिरफ्तारी होने तक धरना जारी रखने की बात कही गई। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है व अधिवक्ता उसके खिलाफ एक मामले में पैरवी कर रहा है जिस कारण आरोपी उसके साथ रंजिश रखता है। आरोपी हत्या के प्रयास के आरोप में सितंबर माह में बेल पर आया है। सोमवार को धरने पर महेंद्रगढ़ डीएसपी मोहम्मद जमाल व नारनौल हेडक्वार्टर डीएसपी हरकेश हुड्डा ने मौके पर पहुंचकर वीरवार तक आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने डीएसपी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया।

बार एसोसिएशन प्रधान राजीव यादव ने बताया कि अधिवक्ता अंकित यादव को धमकी देने के मामले में बार एसोसिएशन ने सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा। वर्क सस्पेंड के दौरान तीन न्यायालयों में करीब 400 से अधिक केसों पर कोई सुनाई नहीं हुई। इन केसों की अगली तारीख लगाई गई है। इससे पहले भी शुक्रवार को बार एसोसिएशन में वर्क सस्पेंड किया गया था। उन्होंने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर ने तीन दिन का समय मांगा गया है। वीरवार तक आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। अगर वीरवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो शुक्रवार को बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ में बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। डीएसपी ने कहा पुलिस की एसआईटी टीम भी गठित की गई है। सोमवार को कनीना व नारनौल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक दिन का वर्क सस्पेंड करके अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

-
- वर्जन:
शहर थाना व सीआईए की तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। सोमवार के डीएसपी नारनौल हेड क्वार्टर व महेंद्रगढ़ डीएसपी के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


- निरीक्षक सेट्ठी मलिक, शहर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें