फोटो नंबर-03कैंप में बच्चों के दांतों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत: संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स की ओर से शुक्रवार को सिटी प्ले किड्स स्कूल में दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित हुआ। डेंटल सर्जन डॉ. अमित यादव ने बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें दांतों की सही देखभाल, नियमित ब्रश करने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को डेंटल किट भी वितरित की गई। विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. अमित यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं विद्यालय प्राचार्या संतोष यादव ने रोटरी क्लब नारनौल रॉयल्स के प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव का भी सम्मान किया। संवाद