फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एल्युमिनियम के बर्तनों का प्रयोग बंद करने की सलाह

Sat, 22 Nov 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05पीजी कॉलेज में संगो​ष्ठी के दौरान विद्या​र्थियों को पुस्तक वितरित करते डॉ यशपाल आ
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में शनिवार को युवा रेडक्रॉस प्रकोष्ठ के सानिध्य में युवाओं के आधुनिक जीवनशैली पर संगोष्ठी हुई। प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने विद्यार्थियों को उचित आहार, व्यवहार व नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। डॉ. यशपाल आर्य ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली अधिकांश रोगों की जड़ बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को वातावरण स्वच्छ रखने, घर का ताजा भोजन करने व सफेद नमक, चीनी, मैदा, रिफाइंड तेल और एल्युमिनियम के बर्तनों का प्रयोग बंद करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. धीरज, डॉ. ध्वनित, डॉ. कपिलदेव, हैप्पी कुमार, मनजीत सिंह और प्रिंस कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें