महेंद्रगढ़। मोहल्ला कानोड़िया स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर परिसर में 15–16 मई को दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव आयोजित होगा। 15 मई सुबह हवन और रात में जागरण किया जाएगा, जबकि 16 मई को सुबह 8:15 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12:15 बजे भंडारा होगा। पुजारी कमलेश गौड़ के अनुसार कार्यक्रम में भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण रहेंगी। भजन संध्या में रियाज म्यूजिकल ग्रुप व मां सरस्वती संकीर्तन मंडल प्रस्तुति देंगे। सत्यकाम कानोड़िया, अतुल लामडीवाल, गोविंद और सचिन भजन गाएंगे। काका सुदामा आर्ट ग्रुप रेवाड़ी झांकियां प्रस्तुत करेगा। मुख्य अतिथि डॉ. मनीष यादव रहेंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।