नारनौल। बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी काॅलेज में रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहें हैं। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले गत 9 अगस्त से किए जा रहें हैं और अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
बीकेएन कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग और आईसी इंजीनियरिंग सहित 6 इंजीनियरिंग कोर्स उपलब्ध हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 120 सीट उपलब्ध हैं और बाकी सभी कोर्स में 60 सीट उपलब्ध है। 5 इंजीनियरिंग कोर्स में उपलब्ध 360 सीट पर और आईसी इंजीनियरिंग की 30 सीट पर दाखिला हो चुका है। वहीं आईसी इंजीनियरिंग की 30 सीट पर दाखिला होना अभी बाकी है।
रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। दाखिले के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 15 सितंबर तक कार्य दिवस के दौरान कॉलेज जाकर दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कॉलेज द्वारा दोपहर 2 बजे चयन सूची को घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्रा को दाखिले के लिए उसी दिन सभी दस्तावेज और फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
बीकेएन कॉलेज में उपलब्ध 6 इंजीनियरिंग कोर्स में 420 सीट उपलब्ध हैं। इसमें से 5 इंजीनियरिंग कोर्स की सभी सीट पर दाखिला हो चुका है। आईसी इंजीनियरिंग कोर्स की 30 सीट पर दाखिला हो चुका है और 30 सीट पर दाखिला होना बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। फिजिकल काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उम्मीद हैं अंतिम तिथि तक रिक्त 30 सीट पर भी दाखिला हो जाएगा।
-अनिल यादव, प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज नारनौल।