फोटो 10 मॉक ड्रिल के दौरान घायलों का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत: विभाग
नारनौल। जिला प्रशासन के सहयोग से हरियाणा होम गार्ड एवं सिविल डिफेंस विभाग की ओर से वीरवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हवाई हमले की चेतावनी को लेकर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिला राजस्व अधिकारी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में हुए अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में राहत एवं बचाव की तैयारियों को परखना था। मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस टीम ने क्षतिग्रस्त भवन से लोगों को सुरक्षित निकाला। रेडक्रॉस ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने का अभ्यास किया। संवाद