फोटो 1 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाते ग्राम सभाओं एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्य।स्
नारनौल। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के माध्यम से पेयजल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान हर घर जल, ओडीएफ प्लस सत्यापन तथा स्वच्छ सुजल गांव की शपथ भी दिलाई गई। जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने बताया कि नारनौल के जाखनी, निजामपुर के बिगोपुर, सतनाली के बलाना, सिहमा के मित्रपुरा, महेंद्रगढ़ के बसई, कनीना के इसराना, अटेली के बाछोद तथा नांगल चौधरी के स्योरामनाथपुरा में ग्राम सभाओं एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों के साथ यह दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीआरसी इंद्रजीत, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, रानी, निशु एवं मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद