फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
फोटो नंबर-04छात्रों काे नशे के प्रति जागरूक करती पुलिस अ​धिकारी शारदा। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
नारनौल। विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को निरीक्षक शारदा, उनकी पुलिस टीम, नशा मुक्त भारत अभियान की टीम तथा कर्मवीर आचार्य के सहयोग से एक निजी अकादमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। निरीक्षक शारदा ने कहा कि नशा मुक्त युवा ही सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें