डीपफेक वीडियो की पहचान करना आम व्यक्ति के लिए मुश्किल हो सकता है। इसलिए सोशल मीडिया पर दिखने वाले किसी वीडियो, विज्ञापन या सेलिब्रिटी के बयान के आधार पर दवा या अन्य उत्पाद खरीदने से पहले उसकी पुष्टि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत नंबर से करें। अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर क्लिक कर कोई एप डाउनलोड न करें और ओटीपी, कार्ड नंबर, सीवीवी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लेनदेन होने पर तुरंत बैंक को सूचित कर 1930 पर शिकायत करें।इंस्पेक्टर पवन, साइबर थाना प्रभारी, सोनीपत