सतनाली। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने को संकल्पित साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) रविवार को सतनाली में पहुंची। साइकिल रैली का थीम एक साइकिल यात्रा, नशा मुक्ति के नाम, के साथ आज महेंद्रगढ़ से चलकर सतनाली में प्रवेश की। सतनाली में प्रवेश पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सभी साइकिलिस्ट को फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने को संकल्पित है। नशा एक ऐसी बीमारी है, जो इंसान के दिमागी संतुलन को बिगाड़ देती है। ऐसे में जरूरी है कि इस बुराई से दूर रहा जाए। वहीं जिला पार्षद योगी वचनाई नाथ साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) में शामिल होकर युवा वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि वह नशा न करें और न ही अपने साथियों को नशा करने दें। सभी को नशा न करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए। साइकिल रैली रविवार को सुबह महेंद्रगढ़ से रवाना होकर खायरा, खातोद, खातोदड़ा, माधोगढ़ डालनवास, सुरेहती जाखल, सतनाली जड़वा में नागरिकों को जागरूक करते हुए गांव श्यामपुरा से दादरी जिले में प्रवेश कर गई।