फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एडीसी ने ली सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक

Wed, 26 Jun 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सड़क सुरक्षा लोगों के जीवन से जुड़ा सबसे अहम मुद्दा है। ऐसे में जिला में सड़क पर चलते समय हर नागरिक का कर्तव्य है कि वे यातायात नियमों की पालना करें। जिले के सभी मुख्य सड़कों पर स्पीड की लिमिट निर्धारित कर दी गई है। सभी नागरिक इनका पालन करें। अगर कोई नियमों की पालना नहीं करता तो अधिकारी कड़ाई के साथ नियमों को लागू करवाएंगे। यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल व कालेज की बसों की चेकिंग करें। पिछले माह आरटीओ द्वारा 390 बसों की चेकिंग की गई, जिसमें से 25 बसें निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। इनका चालान किया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अभियान चलाकर बसों की चेकिंग की जाए।
एडीसी ने कहा कि लोगों को हाईवे के संबंध में कोई परेशानी हो तो वे हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करें। बैठक में कनीना के एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार तथा आरटीओ मनोज कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें