फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आदमपुर डाडी की टीम ने कबड्डी में जीते 31 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव छापड़ा सलीमपुर में बाबा रूपादास जी महाराज के मेले में कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। मेले में बाबा का भंडारा, जागरण और खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मेला कमेटी प्रधान रामसिंह ने बताया कि मेले में कबड्डी में प्रथम आने वाली टीम आदमपुर डाडी को 31 हजार व द्वितीय अर्जुन स्टेडियम जींद 21 हजार रुपये, क्रिकेट में प्रथम सिहार को 7100 व द्वितीय छापड़ा सलीमपुर को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मेले में रेफरी के रूप में कोच मुकेश घाटासेर, विनय गणियार, मनोज मोहनपुर, सुभजोन सिंह ने अविस्मरणीय निर्णय दिए। मेले में 11 हजार रुपये की कुश्ती मोनू खतरीपुर ने धर्मवीर को हराकर जीती। 21 हजार रुपये से सचिन छारा तथा अनिल बाघोत की कुश्ती बराबरी पर रही। रात को सरधाना एंड पार्टी की ओर से बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। इसके अलावा पूजा शर्मा, कशिश चौधरी अपनी प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांध कर झूमने पर मजबूर कर दिया। मेला कमेटी के सदस्य प्रधान रामसिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच दलीप सिंह, ओमप्रकाश खनगवाल, सरपंच प्रतिनिधि सिंहराज, नित्यानंद, रामचंद्र, उदयभान, मुख्तयार सिंह, जगबीर, मैनपाल, प्रवीण सिरोहीवाल, कृष्ण फौजी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें