फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों के लिए किए कार्य व्यक्ति को बनाते हैं यादगार : मदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आर्य समाज के विद्वान प्राचार्य मदन गोपाल ने कहा कि समाज उन्हीं लोगों को याद रखता है, जिन्होंने निजी हितों से ऊपर उठकर दूसरों के लिए काम किया हो। वे शुक्रवार को जीव वैज्ञानिक डॉ. जेएस यादव की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव नीरपुर में आयोजित हवन एवं श्रद्धांजलि समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ. यादव ने शिक्षा, समाजसेवा और महर्षि दयानंद की विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जीव विज्ञान में उनके शोध और सैकड़ों शोधपत्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को भी आज याद किया जाता है। हवन के बाद परिजनों ने गांव के खेल स्टेडियम में डॉ. यादव की स्मृति में बनाए गए विश्राम स्थल का लोकार्पण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें