महेंद्रगढ़। विकास कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बात एसडीएम योगेश सैनी ने शुक्रवार को पाली गांव में नवनिर्मित खेल स्टेडियम में भांडोर ऊंची में नवनिर्मित अनुसूचित चौपाल के निर्माण कार्य की समीक्षा करते समय कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल विकास परियोजनाओं में तेजी लाई जाएगी ताकि को विकास योजनाओं का प्रत्येक लाभपात्र को निश्चित अवधि में लाभ मिल सके। उन्होंने कहां की विकास कार्यों में प्रयोग किए जाने वाली निर्माण सामग्री उचित मात्रा में प्रयोग की जाए। संवाद