फोटो नंबर-17यूपीएससी में 492 वा रैंक हासिल करने वाले आदित्य को सम्मानित करते लोग। संवाद
मंडी अटेली। यूपीएससी की परीक्षा के पहले ही प्रयास में 492वीं रैंक हासिल करने वाले खंड अटेली के गांव बेगपुर निवासी आदित्य को पदेन असिस्टेंट कमांडेंट सतीश कुमार और सम्मानित लोगों ने रविवार को सम्मानित किया गया। आदित्य सीडीएस परीक्षा में भी प्रथम स्थान हासिल कर प्रतिभा का परिचय दे चुका है। सतीश कुमार ने कहा कि आदित्य यादव प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्थान दर्ज करवा परिवार का नाम रोशन करने के साथ क्षेत्र का भी नाम भी रोशन किया है। वहीं आदित्य यादव ने बताया कि बगैर कोचिंग के उन्होंने पढ़ाई कर लक्ष्य को हासिल किया है। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेंद्र यादव, पूर्व उप चेयरमैन जसवंत यादव, सुजापुर के सरपंच सतबीर, कृष्ण मास्टर, हरदूल मास्टर व दिनेश आर्य आदि मौजूद रहे।