फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी वासु गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम की ओर से अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर थाना शहर महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुड्डा सेक्टर से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले भी छीना झपटी, लड़ाई झगडे और आर्म्स एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि वासु उर्फ पोंटिंग निवासी खायरा अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हुड्डा सेक्टर में घूम रहा है। अगर तुरंत छापा मारा जाए तो आरोपी को अवैध हथियार के साथ पकड़ा जा सकता है। टीम ने बताए स्थान पर छापा डाला तो अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी वासु उर्फ पोंटिंग निवासी खायरा को एक अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस को मैगजीन से दो जिंदा कारतूस भी मिले। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें