फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ठेके के सामने अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र की थाना पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आंतरी मोड़ पर निजामपुर का अशोक कुमार गांव आंतरी में नांगल कालिया रोड पर बने शराब ठेका में बतौर सेल्समेन का काम करता है और ठेके के सामने एक कट्टे में रखकर अवैध शराब बेच रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक कट्टा लेकर बैठा दिखा। पुलिस को देखकर कट्टे को छुपा कर वहां से जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे काबू कर कट्टे की तलाशी ली। उसमें कुल 4 अद्धा शराब देसी मार्का व 9 पव्वा देशी शराब मार्का बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें