फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोटर और एलईडी लाइट चोरी का आरोपी काबू

Fri, 26 Jan 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरिधाम समिति महेंद्रगढ से पानी की मोटर और एलईडी लाइट चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ भगत वासी वासी बुचौली के रूप में हुई। पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने में साथ था। आरोपी को वीरवार न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों मनोज और जुगल किशोर वासी मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ को पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी जुगल किशोर ने चोरी की पानी की मोटर खरीदी थी। जिससे पूछताछ में पुलिस ने पानी की मोटर बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें