फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रांसफार्मर की क्वाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर के पांचनोता में ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी करने के मामले में थाना निजामपुर की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भादूगढं निवासी आकाश के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता सतबीर वासी पांचनौता ने थाना निजामपुर में ट्रांसफार्मर से क्वाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि बिशम्बर के खेत में ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उसके ट्रांसफार्मर को खोलकर सामान निकाल लिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात चोरों ने चोरी करने की मंशा से ट्रांसफार्मर के साथ तोड-फोड़ की, जिसमे से क्वाइल चोरी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें