फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: युवक को गोली मारने और मारपीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भेडंटी में 12 फरवरी की रात को कुछ युवकों में हुई कहासुनी को लेकर गोली मारने व अन्य युवकों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी लुजोता के रूप में हुई है। आरोपी को नांगल चौधरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उस पर पहले भी मारपीट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नांगल चौधरी के गांव भेडंटी निवासी मायाराम ने थाना नांगल चौधरी में मारपीट करने, गोली मारने और गाड़ी से टक्कर मारने की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि 12 फरवरी की शाम को वह अपने साथी सतीश के साथ कार से डीजल के पैसे लेने कसावती खान के नाके पर गया था। वहां उनके साथ आरोपियों ने गाली-गलोच किया और मारपीट की। इसके बाद मायाराम व सतीश अपनी कार में बैठकर गांव भेडंटी के पेट्रोल पंप पर आ गए। यहां मायाराम, सतीश व नेतराम तीनों कार से घर जा रहे थे कि रास्ते में आरोपियों ने मोटरसाइकिल कार के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया तथा तीनों से मारपीट करने लगे। तीनों किसी तरह बचाव कर कार लेकर भाग निकले। आरोपियों ने गांव के स्कूल के निकट शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मारकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा उनसे मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें