फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

विज्ञापन
फोटो- 08पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन
निजामपुर। गांव मुसनौता में एक व्यक्ति ने निवार के पट्टे से गला घोंटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना निजामपुर पुलिस ने आरोपी मुसनौता के दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता मृतका के भाई गांव बुटेरी थाना बानसुर राजस्थान के सतीश कुमार ने थाना निजामपुर में शिकायत देते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को वह किसी निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। रात करीब 8 बजे उसके घर से सूचना मिली कि उसकी बहन सुनीता की तबीयत खराब है और नांगल चौधरी अस्पताल में दाखिल है। जिस पर उसका बड़ा भाई सोनू व उसका दोस्त गांव मुसनौता पहुंचे तो उसकी बहन सुनीता का शव कमरे में रखा हुआ था और गले पर फंदे के निशान थे। सोनू ने फोन कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी। शिकायतकर्ता उसके मामा के साथ वहां पहुंचा। गांव के काफी व्यक्ति जमा हो रहे थे। उसने बताया कि उसकी बहन सुनीता व जीजा दशरथ का किसी बात को लेकर कई दिनों से झगड़ा हो रहता था। दशरथ ने फंदा लगाकर उसकी बहन की हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें