संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने और फायर करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने एक और आरोपित कुलदीप उर्फ राठी निवासी रिवासा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को राजस्थान के थाना पचेरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले अमन वासी पाथेडा को पहले गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के अनुसार आकोदा चौकी की पुलिस टीम आकोदा बस अड्डा मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि दो कार में 5-7 युवक हथियारों के साथ गांव खुडाना में घूम रहे हैं। सूचना पर टीम पहुंची और कार को रोकने का इशारा किया। इस दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी दी। आरोपी कार को खुडाना बनी की तरफ भगा कर ले गए। इस मामले में केस दर्ज किया गया था।