फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी के मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में एक पुलिस कर्मचारी द्वारा अपनी पत्नी के मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पत्नी ने पुलिस में शिकायत दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति चरखी दादरी में पुलिस विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रामनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने बताया कि अक्सर उसका पति उसको पीटता है तथा पुलिस में नौकरी करने की धौंस दिखाता है। उसने बताया कि 21 फरवरी को वह तथा उसकी लड़की अपने घर में खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 11 बजे उसका पति कुलदीप आया तो उसने खाना बना देने की बात कही, मगर उसने कहा कि वह अपने आप खाना बना लेगा। इस बात को लेकर उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा उसके साथ गाली-गलौज की। यह सुनकर उसकी बेटी जग गई और उसे छुड़वाने आई लेकिन तब तक उसके पति ने डंडा लेकर उसके हाथ पैरों पर काफी चोट मारी दी। डर के मारे वह सो गई। सुबह 4 बजे उसका पति वापस ड्यूटी करने के लिए चरखी दादरी चला गया। अगले दिन ज्यादा तबीयत खराब हुई तो वह अस्पताल में भर्ती हुई। वहीं पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें