फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साइबर ठगी का आरोपी कोटा से गिरफ्तार

विज्ञापन
12जेएनडी19: पुलिस गिरफ्त में पकड़ गया ठगी करने का आरोपी पंकज। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जींद। निवेश के नाम पर मालवी रोड जुलाना निवासी पवन से 9 लाख 66 हजार 385 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम जींद पुलिस ने राजस्थान के कोटा से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोटा के श्याम नगर निवासी पंकज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से ठगी के 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपी के बैंक खाते में पहले ही दो लाख रुपये होल्ड करवाए जा चुके हैं। थाना साइबर क्राइम प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पवन ने शिकायत दी थी कि उसने यूट्यूब पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। इसमें अच्छे मुनाफे का लालच दिया गया था। विज्ञापन में दिए लिंक पर क्लिक कर उसने प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया और शुरुआत में 22 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद गणेश नाम के व्यक्ति ने फोन कर निवेश पर रोजाना लाभ और जरूरत पड़ने पर रकम निकालने का भरोसा दिया। आरोपियों ने निवेश और अन्य शुल्क के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9,66,385 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें