महेंद्रगढ़। चेक बाउंस मामले में बार-बार बुलाने के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने पर महेंद्रगढ़ निवासी संजीव कुमार के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। अदालत उसे पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 209 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, संजीव कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी देवास के खिलाफ चेक बाउंस का मामला अदालत में विचाराधीन था। संवाद