फोटो संख्या:53- अवैध हथियार के साथ आरोपी सीआईए पुलिस की गिरफ्त में-स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने दो कट्टे के साथ कोरियावास निवासी आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। सीआईए ने 21 जुलाई को जोगेंद्र निवासी रामबास को एक कट्टा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस को बताया था कि कोरियावास निवासी मोनू से उसने अवैध हथियार लिया था। इसके बाद सीआईए की टीम ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया।