फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नशीले पदार्थ बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 1.87 ग्राम स्मैक बरामद की है। उसकी पहचान सुरेंद्र उर्फ छोटिया निवासी बचीनी के रूप में हुई है। रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि एचएसएनसीबी (हरियाणा राज्य नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो) रेवाड़ी यूनिट की टीम ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थ बेचने के मामले में आरोपी को पकड़ा है। टीम ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र में नांगल हरनाथ मोड़ पर मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि सुरेंद्र उर्फ छोटिया निवासी बचीनी नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और गांव बचीनी बस स्टैंड पर बाइक सहित खड़ा है। टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेंद्र उर्फ छोटिया बताया। उसके पास से 17 प्लास्टिक पाउच बरामद हुए, जिनसे स्मैक मिला। इसका वजन करने पर 1.87 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें