मंडी अटेली। पुलिस ने महेंद्रगढ़ निवासी प्रीतम को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद हुई है। इस मामले में थाना अटेली में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद