फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 214 पेटी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Dec 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने मंगलवार को सतनाली क्षेत्र में गोपालवास कच्चे रास्ते से पिकअप से 214 पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी जयबीर निवासी सुरेहती जाखल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता सुमित ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली कादमा रोड नांवां टी-प्वाइंट पर मौजूद थी, उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि जयबीर निवासी सुरेहती जाखल अपनी पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरकर गोपालवास कच्चे रास्ते की तरफ जा रहा है। टीम की ओर से बताए हुए रास्ते पर पहुंची तो एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसको रुकवाकर गाड़ी चालक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जयबीर निवासी सुरेहती जाखल बतलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें