फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। थाना शहर नारनौल की टीम ने चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दुकान से नकदी व एटीएम कार्ड चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी शिवम वासी मजरा प्रभु बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को उसके कस्बा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी के पास से 37 हजार रुपये और एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राकेश कुमार निवासी गांव रघुनाथपुरा ने थाना शहर नारनौल में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि गांव से बाहर निकलकर बाईपास पर कांटा और दुकान बना रखी है। उसने दुकान गांव के ही लड़के को किराये पर दे रखी है। इस पर शिवम सिंह नेगी वासी वार्ड नंबर 1 मजरा प्रभु बाजपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड काम करता था। उसने धर्म कांटा के काउंटर में 27 हजार रुपये व एटीएम कार्ड रखा था। वह सिंघाना में कोई काम से गया हुआ था। 29 जनवरी को उसने शाम 4 बजे मैसेज देखा तो एटीएम कार्ड से 50 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। शिकायतकर्ता ने शाम को कांटा पर जाकर देखा तो वह लड़का वहां पर नहीं था और एटीएम कार्ड व नकद पैसे काउंटर में नही थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें