महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ और थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने सरसों चोरी के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान काली निवासी पड़तल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने में शामिल थी। उसके बाद छुपने के लिए राजस्थान के राजगढ़ क्षेत्र में किराए पर रह रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी से सरसों चोरी की वारदात को अंजाम देने ने शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों बलजीत उर्फ कालिया निवासी बहु झोलरी, राहुल उर्फ मिरगला निवासी मोहल्ला गुलाबी बाग रेवाड़ी और नरेंद्र उर्फ ढिल्लू निवासी आलमपुर थाना तोशाम भिवानी को पहले गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में पुलिस ने नकदी बरामद की थी।