फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में युवक पर फायर करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली में जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में थाना सतनाली की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आनंद उर्फ बबलू निवासी सतनाली के रूप में हुई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद किया है। संदीप निवासी सोहड़ी ने सतनाली थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि सतनाली में उसकी गाड़ी रिपेयरिंग की दुकान है। रविवार को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान आनंद उर्फ बबलू निवासी सतनाली ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से पिस्टल निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर किया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें