फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फ्लैट दिलाने के नाम पर 85 लाख की ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। सस्ते दामों पर फ्लैट दिलाने के नाम पर व्यक्ति से 85 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा की टीम ने एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान लुखी थाना कोसली जिला रेवाड़ी निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है तथा 18 फरवरी को आरोपी को गांव गांव लूखी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी से ठगी हुई राशि बरामद कर ली। आरोपी ने सतबीर सिंह निवासी बवानिया के साथ अलवर में फ्लैट दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायतकर्ता ने सतबीर सिंह बवानिया ने जुलाई 2022 में न्यायालय में इस्तगासा दायर की थी। न्यायालय के आदेश पर कनीना पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सतबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 में आरोपी प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का कार्य करता था। गांव मेघनवास के एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी के साथ हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को अलवर में सस्ते दामों पर फ्लैट दिलवाने की बात कही, शिकायतकर्ता ने विश्वास में आकर वर्ष 2010 में आरोपी को 95 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने न ही फ्लैट दिलाया तथा न ही राशि वापस दी। उसकी बेटी की शादी के समय आरोपी ने 10 लाख रुपये लौटा दिए थे। इसके बाद आरोपी काफी समय तक फ्लैट देने के बारे में कहता रहा। लेकिन आरोपी ने ना तो रुपये लौटाए और ना ही फ्लैट दिला पाया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ झूठ बोलकर पैसे हड़पने और ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के पास से नकदी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें