फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मारपीट व छीना–झपटी करने के मामले में मध्य प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कब्जा करने से रोकने के लिए गए व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने, छीना-झपटी करने और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ डॉक्टर निवासी खायरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश के नलखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी पर पहले भी विभिन्न थानों में करीब 30 मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अवैध हथियार उपलब्ध कराया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों पंकज निवासी ताजपुर, मोहित निवासी तुर्कियावास, सिद्धार्थ निवासी उनींदा, ब्रह्मप्रकाश निवासी छापड़ा सलीमपुर, शुभम निवासी मांढन, मनोज निवासी खायरा, अजीत उर्फ काला निवासी बलाना और नसीब उर्फ शक्ति निवासी बलाना को पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपियों से एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक कैंपर गाड़ी, एक स्कूटी और डंडे बरामद किए थे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरुण गोमी निवासी गांव खातोद ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में नामजद व अन्य के खिलाफ उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करने और लाठी डंडों से मारपीट करने, पैसे व चैन छीनने की शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि गत 5 नवंबर की सुबह उसको सूचना मिली कि नजदीक राव तुलाराम चौक नारनौल रोड पर स्थित उनकी दुकान पर धर्मेंद्र निवासी तुलाराम चौक महेंद्रगढ कब्जा करने और गेट चढाने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित ने वहां जाकर आरोपियों रोका व 112 नंबर पर कॉल किया। उसके परिवार के सदस्य थाने में शिकायत करने चले गए और पीड़ित दुकान पर रुक गया। थोड़ी देर बाद वहां एक कैंपर व दो ओर गाड़ियां आई, जिनमें से 15-20 युवक उतरे, कैंपर चालक ने शिकायतकर्ता के ऊपर गाडी चढाने का प्रयास किया। वहां से भागने की कोशिश कि तो आरोपियों ने उसके ऊपर लाठी व डंडों से प्रहार किया और छीना झपटी भी की। इस दौरान गले से सोने की चेन तोड़ ली और जेब से 1300-1400 रुपये भी निकाल लिए। शिकायतकर्ता भागकर निजी अस्पताल में घुस गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अबतक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें