फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी काबू

Tue, 24 Sep 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना । पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब, नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बेचते एक आरोपी वासुदेव उर्फ वासु निवासी रामलवास (चरखी दादरी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी से बेची हुई शराब के 14,120 रुपये बरामद हुए। इस राशि को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर कनीना की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड बाघोत पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव बाघोत से सिहोर रोड पर बंद शराब ठेका के पास खेतों में एक युवक शराब बेच रहा है और उसने शराब को बाजरे के खेत में रखा हुआ है। टीम ने बताए हुए स्थान पर छाप डाला आरोपी युवक पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, किंतु उसे काबू करलिया गया। जांच के दौरान उससे अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें मिली और बाजरे के खेत में आसपास जांच करने पर दो पेटियों से 24 बोतल अंग्रेजी शराब, तीन पेटियों से देसी शराब की 27 बोतल, 27 पव्वा, 87 अध्धा देसी शराब के बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह यह शराब सम्मे पहलवान निवासी बाघोत के कहने पर बेच रहा है और यह शराब उसे ही उसे बेचने के लिए देकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें