फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गन्ने के जूस की रेहड़ी पर शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 May 2024 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के लहरोदा टाटला चौक पर पर गन्ने के जूस की रेहड़ी पर शराब बेचते हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान लहरोदा निवासी रोशन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि लहरोदा निवासी रोशन लाल टाटला चौक लहरोदा फ्लाईओवर के नीचे गन्ने के जूस की रेहड़ी के नीचे प्लास्टिक के कट्टे में रखकर अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति रेहड़ी के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम रोशन लाल बताया। गन्ने की रेहड़ी के नीचे एक पीले रंग का प्लास्टिक का कट्टा मिला, जिसमें दस बोतल देस शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें