मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्ण सिंह नामक युवक ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल भेज दिया गया है। संवाद