फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गाड़ी के शीशे तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना नारनौल पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान प्रमोद निवासी तिगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने में शामिल था। आरोपी को सोमवार न्यायालय में पेश किया गया। इस मामले में पुलिस आरोपी योगेश निवासी गोद और सोनू निवासी सेका को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी योगेश से पुलिस ने पूछताछ में अवैध देसी कट्टा बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनीता देवी निवासी मोहल्ला रामनगर काॅलोनी नारनौल ने शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन युवक बाइक पर उनके घर आए। शिकायतकर्ता ने दरवाजा खोलकर पूछा कि किससे मिलना है, उन्होंने कहा कि अंकित से मिलना है। इसमें दो युवकों ने उसे धक्का मारकर पिस्टल निकाल ली। शिकायतकर्ता ने जब शोर मचाया तो आरोपियों ने बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और जाते-जाते उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दे गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें