फोटो संख्या:72- आरोपी शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
महेंद्रगढ़। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर सर्जिकल ब्लेड से जानलेवा हमला करने के आरोपी गोसाई मोहल्ला निवासी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फैजल खान ने बताया कि 15 अप्रैल को सुबह 5 बजे सब्जी मंडी जाते समय नवल कुमार पर गाड़ी हटाने के विवाद में शुभम ने सर्जिकल ब्लेड से हमला किया। आरोपी ने नवल कुमार के मुंह, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। नवल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। शिकायत पर थाना शहर महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच के दौरान शुभम को कनोड़िया मोहल्ले से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तेजधारनुमा पत्ती बरामद की। शुभम को न्यायालय में पेश कर नसीबपुर जेल भेज दिया गया। संवाद