बाढड़ा-सतनाली सड़क मार्ग पर खंड के गांव जड़वा के नजदीक शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की भिवानी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव श्यामपुरा वासी नवीन अपने साथी भूपेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहा था कि रास्ते में जड़वा के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए भिवानी अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के दौरान नवीन की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की तरफ दी शिकायत के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।